- योजना से जुड़ने के प्रमुख लाभ क्या है?
- कम लागत में अधिक उत्पादन
- तकनीकी सहायता एवं प्रशिक्षण
- सुनिश्चित बाजार एवं BUYBACK सुविधा
- महिलाओं की आय में वृद्धि एवं आत्मनिर्भरता
- एक टैंक से कितनी अनुमानित आय हो सकती है?
एक टैंक से अच्छे प्रबंधन से लगभग ₹30,000 से ₹35,000 की आय एक चक्र
]में प्राप्त हो सकती है।
- मछली की बिक्री कैसे की जा सकती है?
- स्थानीय बाजार
- होटल/रेस्टोरेंट
- FPO के माध्यम से
- परियोजना के अंतर्गत BUYBACK सुविधा भी उपलब्ध है
- मछलियों की हार्वेस्टिंग कब की जाती है?
सामन्यतः सिंघी मछली 6-8 माह में 80–100 ग्राम वजन प्राप्त कर लेती है।
80-100 ग्राम वजन की सिंघी मछली का बाजार में अच्छा मूल्य मिल जाता है - क्या मछलियों में बीमारी भी हो सकती है?
हाँ, यदि टैंक का प्रबंधन सही से न किया जाय तो बीमारी होने की सम्भावना बनी रहती है। समय पर निगरानी, संतुलित आहार और तकनीकी सलाह से रोगों से बचाव संभव है।
- क्या पानी की नियमित जाँच आवश्यक है?
हाँ, टैंक में जल का तापमान, घुलित ऑक्सीजन, पी०एच०, अमोनिया और टी०डी०एस० की नियमित जाँच किया जाना अत्यंत आवश्यक है। जिससे टैंक में जलीय गुणवत्ता नियंत्रण संतुलित रखा जा सके।
- टैंक में बीज संचयन का उपयुक्त समय क्या है?
मार्च–अप्रैल का समय सिंघी बीज संचयन के लिए सबसे उपयुक्त होता है।
- मछलियों को कितना और कैसे आहार देना चाहिए?
- सिंघी मछली को उसके शरीर के वजन का 4–5% आहार देना चाहिए।
- दिन में 2 बार (सुबह जल्दी और शाम को)।
- फ्लोटिंग एवं उच्च प्रोटीन युक्त आहार देना चाहिए।
- एक टैंक में कितने बीज डाले जाते हैं?
15,000 लीटर टैंक में औसतन 4,000 सिंघी बीज डाले जाते हैं।
- मछली बीज और आहार कहाँ से मिलेगा?
तकनीकी सहायता इकाई/वेंडर द्वारा महिलाओं को बीज एवं आहार की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
FAQ’s for Fisheries (Aquaculture)
Home » FAQ’s for Fisheries (Aquaculture)